मासूम
- फोटो : सोशल मीडिया
मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित 'मासूम' ड्रीमर्स एंड डूर्स कंपनी बैनर के तहत निर्मित है, जो रिलायंस एंटरटेनमेंट का हिस्सा है और एक प्रीमियम कंटेंट स्टूडियो है। निर्देशक मिहिर देसाई ने कहा, 'यह एक एक बाप-बेटी की कहानी है। जहां बेटी सच जानने की तलाश में लगी है और उसका पूरा परिवार उसे छुपाने की कोशिश करता है। मुझे बोमन ईरानी और समारा तिजोरी के साथ काम करने की खुशी है, जो एक मार्मिक पिता-पुत्री के रिश्ते को दर्शा रहे हैं।' बोमन ईरानी ने कहा, 'मैं मासूम के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहा हूं। यह सीरीज एक खिड़की है जो मेरे लिए एक नई दुनिया खोलती है और मुझे व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद करती है।' अभिनेत्री समारा तिजोरी ने कहा, बोमन ईरानी जैसे अनुभवी अभिनेता के साथ काम करना मेरे लिए लर्निंग एक्सपीरियंस था। कुल मिलाकर, एक ऐसे कास्ट और क्रू के साथ काम करना जिसके पास इतना अनुभव था, मैं एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुई।'