मनोज बाजपेयी
'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' का हिस्सा बनकर मनोज बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, 'इस कहानी का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है क्योंकि मुझे पुरातन भारत के बारे में इसके जरिए बहुत कुछ जानने को मिला। हमारी सभ्यता लगभग चार हजार साल पुरानी है और इसके बारे में हमें सिनौली में हुई पुरातत्व विभाग की खोजों से जानने को मिला। हमें हमारे इतिहास के बारे में बहुत सी जानकारियां यहीं से मिलीं। मैं प्राचीन भारत के इतिहास को एक नए दृष्टिकोण से देख रहा हूं।'