दशहरा, जीना है तो ठोक डाल, स्कॉटलैंड जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मनीष वात्सल्य अब उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मनीष ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अभी इस सीरीज में मुख्य किरदार निभाने के लिए कलाकारों का चयन नहीं किया गया है। और न ही अभी यह तय हुआ है कि यह वेब सीरीज कहां रिलीज होगी? हालांकि इतना जरूर है कि इस सीरीज का नाम 'हनक' होगा और इसकी कहानी मृदुल कपिल और सुबोध पांडे ने लिखी है।