Madhuri Dixit
- फोटो : social media
सूत्र ने कहानी के बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'यह एक सुपरस्टार के जीवन पर एक आधारित एक वेब सीरीज है, जिसका अपना एक परिवार है। जब वह दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए निकलती है तो परिवार उससे दूर हो जाता है। वह सिनेमा में खुद को सबसे बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में स्थापित तो कर लेती है, लेकिन इससे उसका जीवन बहुत प्रभावित होता है।' कुछ ही समय पहले की बात है जब करण जौहर के निर्माण में बनी फिल्म 'कलंक' में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन माधुरी ने अपने अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।