फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Made In Heaven 2: ये प्रेस कांफ्रेस बहुत मजेदार है, जानिए ‘मेड इन हेवन’ के कलाकारों का चतुराई भरा रोचक कारनामा

Tue, 01 Aug 2023 07:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मेड इन हेवन 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रियलिटी शो देखते वक्त जब एंकर या शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से कोई ऐसा डायलॉग बोलता है जो दिल को छू जाता है तो, दर्शकों के मुंह से अनायास ही निकल जाता है कि अरे वाह! लेकिन धीरे-धीरे अब इस बात से पर्दा उठने लगा है कि हर रियलिटी शो का हर कलाकार पहले से लिखी लाइनें ही बोलता है और जो इन्हें याद नहीं कर पाता, उनके लिए टेलीप्रॉम्पटर लगा दिया जाता है। टेलीप्राम्टर यानी कैमरे के ऊपर या उसके आसपास लगी एक स्क्रीन जिसे देखकर अमूमन न्यूज चैनलों के एंकर खबरें पढ़ते रहे हैं, लेकिन अब इसका इस्तेमाल शूटिंग से होते होते प्रेस कांफ्रेंस तक आ गया है। ऐसा ही कुछ हुआ मंगलवार को प्राइम वीडियो के नए शो मेड इन हेवन’ सीजन 2 की लॉन्चिंग पर।
Zinda Banda: 'जिंदा बंदा' के लिए करियर में पहली बार शाहरुख ने किया यह खास काम, कड़ी मेहनत कर हासिल की महारत
विज्ञापन

2 of 5
मेड इन हेवन 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'मेड इन हेवन सीजन 2' का ट्रेलर मुंबई में रिलीज हुआ। ट्रेलर लांच के दौरान किसी रियलिटी शो जैसा ही माहौल देखने को मिला। शो के कलाकारों से एंकर ही सवाल करते रहे और जवाब भी उन्होंने ऐसे ही दिए जो पहले से तय थे। सीरीज की खासियत क्या है, इस बारे में न तो कोई सवाल एंकर ने पूछा और न ही किसी मीडियाकर्मी को सवाल पूछने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
मेड इन हेवन 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस तरह से शादियों में शादी शुरू होने से पहले बैंड वाले पहले आकर माहौल बनाते हैं, उसी तरह से ट्रेलर लांच से पहले बैंड वाले मंच पर आए। माहौल बनाया और चले गए। फिर एंकर ने सीरीज की टेक्निकल टीम से परिचय कराया। ट्रेलर लांच होने के बाद सीरीज के कलाकारों को एक -एक करके मंच पर आमंत्रित किया गया। सारे सवाल एंकर ने किए और कलाकारों ने सवाल के जवाब वैसे ही दिए जैसे सामने स्क्रीन पर लिखे हुए थे।

4 of 5
मेड इन हेवन 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीरीज 'मेड इन हैवन 2'  में तारा की भूमिका निभा रही शोभिता धूलिपाला ने बताया, 'तारा के रूप में वापस आना अच्छा लगता है। मेरे लिए तारा का सफर आकर्षक होने के साथ चुनौतीपूर्ण भी रहा है, क्योंकि वह भव्य शादियों की योजना बनाते हुए आदिल और फैजा के साथ अपने निजी जीवन को आगे बढ़ाती है। मुझे लगता है कि यह सीजन हमारे दर्शकों को और भी अधिक पसंद आएगा।'
Super Dancer 3: 'यह काफी शर्मनाक है', सुपर डांसर 3 में बच्चों से पूछे गए अश्लील सवाल पर अनुराग का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेड इन हेवन 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीरीज में करण की भूमिका निभा रहे अर्जुन माथुर ने पहले से तय सवाल के जवाब में कहा, 'पहले से निभाए गए चरित्र को फिर से निभाना और उसके साथ नए नोट्स और आयामों को छूना एक दिलचस्प यात्रा रही ।’ आदिल खन्ना की भूमिका निभा रहें जिम सर्भ ने कहा, 'मेरा किरदार भारत और उसके बाहर के दर्शकों के बीच अच्छी तरह से जुड़ गया है। इस  सीजन में आदिल नुकसान, प्यार और वफादारी के साथ जूझेगा और कुछ कठिन विकल्प चुनेगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें