फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्तियाज की 'लव आजकल' से हुआ इस अदाकारा को फायदा, मिली एकता कपूर की ये नई वेब सीरीज

Tue, 25 Feb 2020 07:50 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
प्रणति राय प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
इम्तियाज अली की वैलेंटाइस डे पर रिलीज हुई फिल्म लव आज कल में अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश को अब डिजिटल पर भी बड़ा मौका मिला है। वह जल्द ही कार्टेल नाम की एक वेब सीरीज़ में नजर आने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रणति राय प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
ऑल्ट बालाजी के ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बन रही इस वेब सीरीज में वह ऋत्विक धनजानी, सुप्रिया पाठक, और तनुज विरवानी जैसे बड़े सितारों के साथ दिखेंगी। इस वेब सीरीज में अपने किरदार को लेकर प्रणति राय प्रकाश काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रणति राय प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज कार्टेल में अपने किरदार को लेकर उत्साहित प्रणति कहती हैं, 'इस सीरीज में मेरा किरदार सुमी मुझसे बहुत अलग है, फिर भी में अपने आपको कनेक्ट कर सकती हूँ। में हमेशा से अपने किरदार को एक चुनौती के तौर पर लेती हूँ और खुद  उस किरदार को निभाने की पूरी कोशिश करती हूँ। इसीलिए मुझे अपने काम से बहुत प्यार है क्योंकि मुझे इस काम से बहुत कुछ सीखने मिलता है।'
विज्ञापन

4 of 4
प्रणति राय प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
प्रणति के अब तक के सफर की बात जाए तो उनका इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से लव आज कल तक का सफर काफी अनोखा रहा है।  वेब सीरीज़ पॉयजन में भी उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा।  फिल्म फैमिली ऑफ़ ठाकुरगंज से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली प्रणति वेब सीरीज कार्टेल को अपने करियर का अहम टर्निंग प्वाइंट मानती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें