बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने रियलिटी शो ‘लॉकअप’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंगना का ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, जिसमें मनोरंजन जगत के 16 विवादित सेलिब्रिटीज एक-दूसरे के पंगा लेते हुए दिखाई देंगे। कंगना की जेल में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी कैद होते हुए दिखाई देंगे, जिनकी झलक फैंस देख चुके हैं। वहीं, अब कंगना के इस रियलिटी शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो शो के प्रीमियर का है। इस वीडियो में मुनव्वर फारूकी शो में एंट्री लेते हुई दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो की खास बात ये है कि इसमें मुनव्वर फारूकी प्रीमियर में ही कंगना रणौत से पंगा लेते हुए दिख रहे हैं।
मेकर्स ने एमएक्स प्लेयर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के प्रीमियर का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंगान रणौत मुनव्वर फारूकी से एक सवाल करती हैं, जिस पर कॉमेडियन बेहद ही कड़क अंदाज में जवाब देते हैं।