फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockupp: कंगना रणौत ने करणवीर बोहरा को बताया ‘लूजर’, भड़के अभिनेता ने दिया ये जवाब

Mon, 28 Feb 2022 12:33 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लॉकअप प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपना रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। कंगना का ये रियलिटी शो 27 फरवरी से शुरू हुआ है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में कंगना अपनी खुद की जेल चलाने वाली हैं, जिसमें सेलिब्रिटीज कैद हो गए हैं। इस शो में कंगना की जेल में टीवी के पॉपुलर अभिनेता करणवीर बोहरा भी कैद हो गए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करण कंगना के सवालों का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कंगना करणवीर को लूजर कह रही हैं, जिस पर अभिनेता भी भड़क कर जवाब देते हैं।
 
मेकर्स ने करणवीर बोहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अभिनेता शो में एंट्री लेते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना करणवीर बोहरा पर लगे आरोपों के बारे में बताती हैं, जिस पर अभिनेता गुस्सा हो जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कऱणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना बोलती हैं, ‘करणवीर पर जनता ने आरोप लगाया है कि ये एक्सपीरियंस रियलिटी शो लूजर बन चुके हैं।’ इसके साथ कंगना ये भी कहती हैं कि जो हार कर जीत जाए उसे बाजीगर कहते हैं लेकिन जो हार कर सिर्फ हारता रह जाए, उसे करणवीर बोहरा कहते हैं।’ इस पर करण कहते हैं, ‘अगर आपका ये तरीका लोगों को उत्साहित करने का है कि आप शो जीत नहीं सकते तो आप लूजर है। ये बहुत गलत है।’
विज्ञापन

3 of 5
लॉकअप प्रीमियर - फोटो : सोशल मीडिया
करण के अलावा, इस शो में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी एंट्री की। उन्होंने आते ही कंगना रणौत से पंगा लिया। कंगना रणौत ने मुनव्वर फारूकी से सवाल किया कि आप इस शो में क्यों आए हैं और क्या आप मुझसे पंगा लेने आए हैं? इसके बाद कंगना ने ये भी कहा, ‘मैं मजाक कर रही हूं। हम भी जोक मार सकते हैं।’ कंगना की इस बात पर मुनव्वर ने कड़क अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘ये ज्यादा मजाकिया नहीं था।’ इसके बाद मुनव्वर ये भी कहते हैं कि मुझे कॉमेडी से कोई बदलाव नहीं करना है। कलाकार कभी कोई बदलाव नहीं लेकर आए हैं।

4 of 5
रियलिटी शो 'लॉकअप' - फोटो : इंस्टाग्राम
मुनव्वर फारूकी की इस बात पर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। खुद कंगना भी मुनव्वर की बात सुनकर हैरान रह जाती हैं। वह कहती हैं, ‘क्या कहा आपने... कलाकार कभी क्रांति नहीं लेकर आया। अगर यहां पर सजा-ए-मौत होती तो आपको अब तक दे दी जाती।’ हालांकि, कंगना की इस बात का मुनव्वर भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे धमकियां मत दीजिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना के इस शो में 16 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। ये शो 27 फरवरी यानी रविवार से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो चुका है। दर्शक इसे इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।  शो को 72 दिनों के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें