फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: मां न बनने पर छलका पायल रोहतगी का दर्द, रोते हुए बताई दास्तां बोलीं-'मुझे बांझ बोला'

Thu, 28 Apr 2022 07:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
पायल रोहतगी - फोटो : insta
लॉकअप में पायल  शुरुआत से ही एक मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं। शो में अन्य प्रतियोगियों से टास्क में मुकाबला करना हो या फिर शो की होस्ट कंगना के सामने अपना पक्ष रखना हो, वह कभी पीछे नहीं हटती हैं, लेकिन पायल रोहतगी के मन में मां न बनने का जो दर्द सालों से दबा था, वह उनकी आंखों से आंसू बनकर बाहर निकला है। पायल रोहतगी ने अपने मां न बन पाने के दर्द के कैमरे का सामने बयां किया और इस दौरान वह रो पड़ीं।

कैमरे के सामने बयां किया दर्द
लॉकअप की तरफ से अगले एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें पायल रोहतगी का दर्द सुनकर हर किसी की आंखे नम हो जाएंगी। हमेशा से शो में अपनी बिंदास छवि रखने वाली पायल रोहतगी की निजी जिंदगी में काफी दर्द झेल रही हैं।  लॉकअप में मां न बनने का दर्द छलक आया और उन्होंने कैमरे के सामने सब बयां किया।

बोलते-बोलते रो पड़ीं पायल रोहतगी
पायल रोहतगी कैमरे के सामने कहती हैं कि 'मैं कुछ कहना चाहती हूं, बहुत मन करता है मेरे भी बच्चे हों, लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। इतना कहते ही पायल खुद को रोक नहीं पाती और रोने लगती हैं। वह कहती हैं कि 'चार पांच साल से हम लोग ट्राई कर रहे हैं, मैंने दो बार आईवीएफ भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और एक बार तो ट्रोल ने मुझे बांझ कहा।

वीडियो में पायल यह भी कहती नजर आईं कि इसलिए मैं संग्राम को कहती हूं कि किसी और से शादी कर ले, जो बच्चे पैदा कर सके। पायल लड़कियों को यह सलाह भी देती नजर आईं कि उन्हें 20 की उम्र में ही अपने एग फ्रीज करवा लेने चाहिए ताकि आगे चलकर उन्हें कंसीव करने में परेशानी न हो और वह उनकी जैसी स्थिति से न गुजरें। बता दें कि पायल रोहतगी कॉमनवेल्थ चैंपियन संग्राम सिंह को साल 2011 से डेट कर रही हैं दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। पायल चाहती हैं कि जब वह प्रेग्नेंट हो जाएं तब संग्राम से शादी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें