फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: फ्लॉप करियर की वजह से कर्ज में डूबे करणवीर बोहरा, लॉकअप में छलका अभिनेता का दर्द

Tue, 15 Mar 2022 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta
कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' में हर रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस के बीच यह शो काफी पॉपुलर है। शो में आए प्रतिभागी अपने जीवन के बारे में कई बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। इस बार करणवीर बोहरा ने अपने करियर के सबसे खराब समय के बारे में बताया है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta
कर्ज में डूबे हैं करण
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले करणवीर बोहरा अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार शो में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि 'वह पिछले सात सालों से अपने करियर में बुरे वक्त से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह कर्ज में डूब गए हैं।'   

 
विज्ञापन

3 of 5
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta
कर्जे की वजह से केस 
इस एपिसोड में करण ने सारा खान, सायशा शिंदे और बबीता फोगाट से बात करते हुए कहा कि 'मेरी हालत इतनी खराब है कि कर्ज के पैसे न लौटाने के कारण मेरे ऊपर तीन चार केस भी चल रहे हैं।' उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मैं 2015 से जो भी मैं काम कर रहा हूं वो सिर्फ और सिर्फ अपना कर्जा निपटाने के लिए करता हूं। अगर मेरी जगह कोई और होता तो अब तक सुसाइड कर लेता।"

 

4 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी इतनी बुरी स्थिति से लड़ने की हिम्मत देने के लिए उन्होंने अपने परिवार को धन्यवाद दिया और  कहा, "अगर मेरी वाइफ, मेरे माता-पिता और मेरी प्यारी बच्चियां नहीं होतीं तो मुझे भी नहीं पता कि इस समय मैं क्या कर चुका होता। ये शो मेरे लिए लाइफलाइन बनकर आया है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कऱणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
2017 में किया था आखिरी लीड रोल 
बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करणवीर बोहरा 1990 से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2017 में एकता कपूर की फेमस फ्रेंचाइजी 'नागिन' के दूसरे सीजन में रॉकी के किरदार में लीड रोल में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 2020 में आई दो वेब सीरीज 'द कसीनो' और 'भंवर' में काम किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें