फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp : "उसके दोस्तों ने मुझे डराने की कोशिश की", सारा खान के पूर्व पति अली मर्चेंट ने लगाए एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप

Thu, 10 Mar 2022 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली मर्चेंट और सारा खान - फोटो : social media
एकता कपूर के 'लॉकअप' शो ने जब से रियलिटी शो की दुनिया में एंट्री की है तभी से ये शो लगातार विवादों के घेरे में है। इस शो का इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े कंटेस्टेंट हिस्सा बने हैं और ऐसा ही एक नाम हैं सारा खान। बिदाई सीरियल से लोकप्रियता पाने वालीं सारा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं क्योंकि उनके पूर्व पति अली मर्चेंट ने उनके और उनके दोस्तों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा खान और अली मर्चेंट - फोटो : social media
सारा के दोस्तों पर आरोप
लॉकअप प्रतियोगी सारा खान के पूर्व पति अली मर्चेंट ने दावा किया है कि वह सारा से हाल ही में एक पार्टी में मिले थे। लेकिन उनकी यह मुलाकात ठीक नहीं थी क्योंकि सारा के पास खड़े उनके दोस्तों (लड़कों) ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की, जब वह सारा से बात करने गए। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा खान और अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में की थी शादी
गौरतलब है कि अली और सारा ने साल 2010 में बिग बॉस के सेट पर शादी की थी। हालांकि शादी के दो महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। अली ने तलाक के बाद सारा से मिलने पर कहा, "हां हम मिले हैं, बल्कि अभी कुछ दिन पहले ही। हम दोनों एक पार्टी में एक-दूरे से टकराए थे। मैंने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अजीब सा मुंह बना लिया। इसके बाद मैं अपने मैनेजर के पास आकर खड़ा हो गया।"

4 of 5
अली मर्चेंट - फोटो : social media
ड्रामा न करने को बोले अली 
अपनी बात को पूरा करते हुए अली ने कहा, "इसके तुरंत बाद ही मैंने देखा कि एक लड़कों का ग्रुप मेरे पास आया और मुझे डराने लगा। मैंने उनसे कहा कोई ड्रामा मत करो। मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता जिससे आपको ठेस पहुंचे। मैं निश्चित रूप से उनसे डरा हुआ नहीं था। मैं दस हजार से बीस हजार लोगों के सामने लाइव परफॉर्म करता हूं, मैं कैसे उनसे डर सकता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली मर्चेंट - फोटो : social media
लॉकअप में आना चाहते हैं अली 
अली ने कहा मैं कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' पर जरूर जाता अगर मुझे ऑफर आया होता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सारा ने उनके बारे में शो में बात की, तो उन्हें यकीन है कि उनके पास सभी को चुप कराने के लिए पर्याप्त जवाब होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें