फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: मां की चेतावनी के बाद भी अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी के लिए जाहिर की अपनी फीलिंग, सबके सामने कही ये बात

Sun, 01 May 2022 12:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
lock upp - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' जब से शुरू हुआ है तब से चर्चाओं में बना हुआ है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस शो में कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बडे़ खुलासे भी किए हैं। इन सबके बीच शो में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी भी अपने लव एंगल की वजह से फैंस के चहेते बने हुए हैं। वहीं, अब अंजलि ने मुनव्वर के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जजमेंट डे वाले दिन शो में कुछ मीडियाकर्मियों ने एंट्री की। इस दौरान सभी ने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए। इसी मौके पर एक जर्नलिस्ट के निशाने पर अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी का लव एंगल आया। जर्नलिस्ट ने मुनव्वर और अंजलि से कहा कि दोनों अपनी केमिस्ट्री और मजबूत दोस्ती की वजह से शो के सबसे प्यारे कंटेस्टेंट थे। उन्होंने दोनों से सवाल किया, 'क्या आपको कभी रोमांटिक फील हुआ।'
विज्ञापन

3 of 4
अंजली अरोड़ा और कंगना रणौत - फोटो : social media
मुनव्वर फारूकी ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, बिल्कुल भी नहीं। यह सब प्रेक्टिकल है।' वहीं, अंजलि ने इस पर कुछ अलग ही जवाब दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया। अंजलि ने इस पर हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हां, मुझे फील हुआ है।' अंजलि और मुनव्वर फारूकी के जवाब पर कंगना रणौत कमेंट करती हैं, 'मुनव्वर बस लेता है देता नहीं है।' अंजलि से यह भी पूछा, 'क्या तुमने उस भावना को दबा दिया?' इस पर अंजलि ने कहा, 'हां, मेरी बाहर की जिंदगी है।'
विज्ञापन

4 of 4
Munjali - फोटो : Social media
बीते दिनों, अंजलि और मुनव्वर को शो में धीरे-धीरे बातें करते हुए देखा गया था। इस दौरान अंजलि ने मुनव्वर को आई लव यू भी कहा था। इस बातचीत के दौरान अंजलि ने मुनव्वर से पूछा कि क्या वह शो के बाद उनसे मिलने दिल्ली आएंगे। इस पर मुनव्वर कहते हैं, उन्हें दिल्ली क्यों आना चाहिए। अंजलि फिर उनसे पूछती है, 'परेशान हो गया ना?' मुनव्वर इसपर जवाब देते हैं कि मैं तुझसे पहले से ही परेशान हूं। अंजलि फिर हंसती हैं और कहती हैं कि उन्हें ये सब लंबे समय तक नहीं झेलना पड़ेगा। फिर अंजलि को 'आई लव यू' कहते हैं, जिसपर मुनव्वर शरमा जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें