सोनम कपूर, अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम पर मीम्स बनाने का लोगों को था इंतजार
दरअसल, करण जौहर सोनम कपूर से दीपिका पादुकोण के साथ आए एपिसोड की बात कर रहे थे। इसी के साथ करण ने सोनम को बताया कि लोग काफी समय के उनका कॉफी विद करण में आने का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब कमेंट आए हैं। कुछ कमेंट्स को करण ने पढ़कर सोनम को सुनाया, जिसमें लिखा था सोनम मैम कृपया करके कॉफी विद करण में आए, हमें मीम्स बनाने हैं। इस पर सोमन हैरान होकर पूछती हैं, मैं मीम हूं, तो अर्जुन कहते हैं कि मीम बनाने के लिए रिक्वेस्ट करना बड़ी बात है। अब तुम्हारे ऊपर प्रेशर है।