फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashram: सेट पर तोड़फोड़ से लेकर लीगल नोटिस तक, जानिए आश्रम वेब सीरीज से जुड़े ये विवाद

Sat, 14 May 2022 12:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल भले ही अपनी फिल्मों के कुछ खास कमाल न कर पाए हों, लेकिन उन्होंने अपनी वेब सीरीज 'आश्रम' में  बाबा निराला के किरदार में धूम मचा दी थी। आश्रम के दोनों सीजन साल 2020 में एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किए गए थे। दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा है। खबरों के मुताबिक रिलीज के कुछ समय बाद ही इसके व्यूज 100 करोड़ से ज्यादा हो गए थे। दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है, जिसका ट्रेलर कल रिलीज हो चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
आश्रम की कहानी कोई फिल्मी नहीं है। धर्म के नाम पर चल रहा गैरकानूनी काम, आस्था के नाम पर लोगों को बरगलाना और फिर उनका शोषण करना, ये एक ऐसा काला सच है, जिससे हमारा समाज आज भी जूझ रहा है। 'आश्रम' की शूटिंग से लेकर उसकी रिलीज तक इस सीरीज से जुड़े तमाम ऐसे विवाद हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
आश्रम-2 वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
सेट पर तोड़फोड़
प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन की शूटिंग पिछले साल भोपाल में हो रही थी। खबरों के मुताबिक करणी सेना और बजरंग दल का कहना था कि इसमें  हिंदू धर्म का गलत चित्रण किया गया है। जिसके बाद नाराज लोगों ने भोपाल में इसके सेट पर जमकर तोड़फोड़ की थी और प्रकाश झा पर स्याही भी फेंकी थी। 

4 of 6
आश्रम चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टाइटल बदलने की मांग
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की थी कि इस सीरीज का टाइटल बदला जाए, नहीं तो वह मध्य प्रदेश में इसकी शूटिंग नहीं होने देंगे। इस दौरान लोगों ने आश्रम के सेट पर प्रकाश झा और बॉबी देओल मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। 
विज्ञापन

5 of 6
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
आपत्तिजनक सीन को लेकर बवाल
बजरंग दल के लोगों का आरोप था कि इस वेब सीरीज में कई आपत्तिजनक सीन भी दिखाए गए हैं। इसको लेकर कार्यकर्ता प्रकाश झा से मिलना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें मिलने नहीं दिया गया। काफी हंगामें के बाद जब बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रकाश झा से मिले तो उन्होंने आपत्तिजनक सीन हटाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
लीगल नोटिस
हिंदू संगठनों की कड़ी आपत्ति और प्रकाश झा की गिरफ्तारी की मांग के बाद यह मामला कोर्ट जा पहुंचा। जोधपुर कोर्ट ने दोनों को लीगल नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें