फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी के साथ पर्दे पर वापसी कर रही हैं करिश्मा कपूर, इस दिन रिलीज होगी उनकी वेब सीरीज

Sun, 23 Feb 2020 03:43 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
karisma kapoor - फोटो : social media
90 के दशक में अपने अभिनय के करिश्मे से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर अब एकता कपूर की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। पर्दे से लंबे समय से दूरी बनाए हुए करिश्मा की वापसी के लिए उनके प्रसंशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म निर्माता कंपनी ऑल्ट बालाजी की कर्ता-धर्ता एकता कपूर ने इस सीरीज का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसको दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Karisma Kapoor - फोटो : twitter
टीजर के बहाने ही सीरीज को प्रसारित करने की तारीख की घोषणा भी हो गई है। टीजर में देखा जा सकता है कि कहानी कुछ अलग-अलग मांओं पर आधारित है, जो अपने बच्चों की परवरिश अलग-अलग ढंग से कर रही हैं। वे अपने बच्चों को लेकर इतनी चिंतित हैं कि बच्चों की देखभाल में उनका मातृत्व पागलपन में बदल जाता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और जी5 के मेल से बनी इस वेब सीरीज को 11 मार्च को प्रसारित किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
अभिनेता डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला
इसको निर्देशित करने की जिम्मेदारी करिश्मा कोहली को और निर्मित करने का जिम्मा रूपाली गुहा को दिया गया था। सीरीज में करिश्मा कपूर के साथ डिनो मोरिया, श्रुति सेठ, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला और तिलोत्तमा सोम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बात करें अगर करिश्मा कपूर की, तो उन्होंने वर्ष 2002 में आई फिल्म 'शक्ति : द पॉवर' में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
Karisma Kapoor
इसके बाद उन्होंने इंदर कुमार की फिल्म 'रिश्ते' की, जिसमें उनका प्रभाव थोड़ा कम होता नजर आया। उसके बाद करिश्मा ने कुछ और फिल्में करने की कोशिश की, लेकिन कुछ खास असर छोड़ने में नाकाम रहीं। इसी बीच उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म 'डेंजरस इश्क' में दोहरा किरदार निभाया, लेकिन ऐसा लगा जैसे करिश्मा में अब वह बात नहीं रही। सिनेमा की बदलती परिस्थितियों में अब करिश्मा ने वेब सीरीज पर दांव लगाया है। अब देखना यह होगा कि दर्शक उनके इस प्रयास को कितना पसंद करते हैं?
 

सेटर्स के निर्माता के खिलाफ एक दर्जन और शिकायतें, फिल्म बंधु से पैसे दिलाने की विनती

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें