फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकअप: कंगना ने खुद को बताया स्टार होस्ट, कहा- अक्षय, शाहरुख का एक्टिंग करियर भले ही सक्सेसफुल होगा लेकिन बतौर होस्ट ये सभी फेल रहे

Tue, 05 Apr 2022 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
ओटीटी पर एक रियलिटी शो आया है- लॉकअप! कंगना रणौत इसमें होस्ट हैं तो जाहिर है कि आतिशबाजी का पूरा इंतजाम होगा। शो में हिंदू-मुस्लिम को लेकर बहस, एक दूसरे को गाली, वोट के लिए कपड़े उतारना आम बात है। लॉक अप में ऐसे-ऐसे कंटेंटेंट हैं जो अपने आप में ही विवादित हैं।  इस शो में हर दिन कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से यह दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हो गया है। यह सब सभंव हो सका है तो सिर्फ शो की होस्ट कंगना रणौत की वजह से।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी में से एक हैं, वे जो बोलती हैं वो चर्चा का विषय बन जाता है। यूजर्स कंगना के शो होस्ट करने के तरीके को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और इसी वजह से बेहद कम दिनों में ही लॉक अप ने 200 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। अब कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद को 'स्टार होस्ट' बताया है।

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना लिखती हैं, बहुत से सक्सेसफुल एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह ने शो होस्टिंग में अपनी किस्मत आजमानी चाही, इन लोगों का भले ही एक्टिंग करियर सक्सेसफुल होगा लेकिन शो होस्ट करने के मामले में ये सभी फेल रहे। अब तक केवल अमिताभ बच्चन जी, सलमान खान जी और कंगना रणौत ने यह मुकाम हासिल किया है। ये सभी सुपरस्टार होस्ट हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे लिखा, मैं उम्मीद कर रही थी कि मुझे यह सब लिखना न पड़ा लेकिन मूवी माफिया मेरी तरक्की से इतना जलता है कि मुझे इसका क्रेडिट भी नहीं देना चाहता। इसलिए मुझे यह बताने में कुछ बुरा नहीं लग रहा क्योंकि अगर मैं सभी के लिए खड़ी हो सकती हूं तो अपने लिए भी खड़ी हो सकती हूं। इस जनरेशन की सबसे पसंदीदा होस्ट होना कितना अच्छा है। #लॉकअप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, सायशा शिंदे - फोटो : insta
यह शो जब से प्रसारित हुआ है तब से ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला रियलिटी शो बन चुका है। 24 घंटे स्ट्रीम होने वाले इस शो में दर्शकों को लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, बहस, तकरार और कई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिल रहे हैं। यह शो ऑल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर आप मुफ्त में देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें