सैयामी खेर
सयामी के अनुसार प्रत्येक माध्यम की अपनी चुनौतियां हैं, लेकिन रचनात्मक संतुष्टि बहुत बड़ी है, 'वेब शो एक समय की अवधि में शूट किए जाते हैं जो किसी फिल्म की शूटिंग में लगने वाले समय से अधिक हो सकता है, इसलिए कभी-कभी आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका लुक एक जैसा ही बना रहे। इसके अलावा जहां फिल्मों में हमें पता होता है की फिल्म खत्म कैसे होगी लेकिन वेब शो में कहानी और पात्र सीजन दर सीजन आगे बढ़ जाते हैं। इसलिए अभिनेता को निरंतरता का खास अंदाजा नहीं होता है। यह देखना बेहद रोमांचक होता है कि लेखक अगले सीजन के लिए कहानी और किरदारों को क्या नया मोड़ देते हैं।'