फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gone Game 2 Teaser: सामने आई 'द गॉन गेम 2' की पहली झलक, क्या कमाल कर पाएगी संजय कपूर की यह मर्डर मिस्ट्री

Fri, 24 Jun 2022 03:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
the gone game 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना काल में आई ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'द गॉन गेम' ने दर्शकों को खूब लुभाया था। बेहतरीन कहानी और जबरदस्त स्टार कास्ट वाली इस वेब सीरीज को महामारी के दौरान बड़ी मुश्किलों से शूट किया गया था। लेकिन उन सबके बावजूद भी दर्शकों ने इसे खूब सराहा था। 'द गॉन गेम' के पहले सीजन की लोकप्रियता और प्रशंसा को देखते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट ने इसके सीक्वल की घोषणा कर दी है। इस घोषणा को करते हुए प्लेटफॉर्म ने इसके दूसरे सीजन की पहली झलक भी दर्शकों के सामने रख दी है। 'द गॉन गेम 2' का पहला टीजर देख फैंस इसको लेकर और उत्साहित हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
the gone game - फोटो : social media
ये है स्टार कास्ट 
ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट ने महामारी के समय रिलीज हुई अपनी थ्रिलर सीरीज 'द गॉन गेम सीजन 2' का टीजर लॉन्च कर दिया है। पांच एपिसोड में की आगामी सीरीज का प्रीमियर जल्द ही वूट सिलेक्ट पर किया जाएगा। इस वेब सीरीज की अगली कड़ी में भी अभिनेता संजय कपूर, अर्जुन माथुर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य अपनी-अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा इस बार हरलीन सेठी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।  अभिषेक सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित इस सीरीज का निर्माण बोधित्री मल्टीमीडिया के बैनर तले किया गया है। 'द गॉन गेम' के पहले सीजन का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगस्त, 2020 में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 4
the gone game - फोटो : social media
ऐसी होगी दूसरे सीजन की कहानी 
शो का दूसरा सीजन वहीं से शुरू होता है, जहां पर पहला सीजन खत्म हुआ था। अर्जुन माथुर अभिनीत साहिल गुजराल की तलाश इस सीजन में भी जारी है। कुछ लोगों का मानना है कि उनकी मृत्यु कोरोनावायरस के कारण हुई थी। लेकिन दूसरों को लगता है कि उनकी पत्नी और एक करीबी दोस्त ने उनकी हत्या कर दी थी। लेकिन श्रिया पिलगांवकर द्वारा अभिनीत उनकी पत्नी को यकीन है कि वह जीवित है। रिलीज हुआ ट्रेलर 300 करोड़ रुपये के घोटाले, एक हत्या और गुजराल परिवार के टूटे रिश्तों को दिखाता है। इसके साथ ही हमें यह भी बताया गया है कि साहिल जिंदा है और कहीं छिपा हुआ है। टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इंश्योरेंस के पैसे के लिए साहिल ने अपनी मौत का नाटक किया है। अब देखना यह होगा कि क्या वह बेखौफ देश से भागने में कामयाब हो पाता है या पुलिस की गिरफ्त में आता है?
विज्ञापन

4 of 4
the gone game - फोटो : social media
वापस आ रहे हैं गुजराल्स 
टीजर को साझा करते हुए वूट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए वूट ने लिखा,' खेल खत्म नहीं हुआ है। गुजराल्स अपने दिमागी गेम्स के साथ वापसी कर रहे हैं। बहुत जल्द वूट सिलेक्ट पर।' 'गॉन गेम' के पहले सीजन ने दर्शकों का बहुत  मनोरंजन किया था। लॉकडाउन में जूम मीटिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्माई गई इस सीरीज ने महामारी के समय और लोगों के दिमाग में एक अज्ञात वायरस का सामना करने के डर को बखूबी दिखाया था। इसकी  अगली कड़ी महामारी के बाद की दुनिया को दिखाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें