‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ या फिर ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे’ जैसे गानों पर पले बढ़े हिंदी सिनेमा ने गुरुवार को फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती के कुछ नए नगमे गुनगुनाने की तैयारी की है। यारों के टशन पर बनी इस फिल्म का नाम है, ‘यारा’ और इसके निर्देशक हैं वो तिगमांशू धूलिया, जिनका बस नाम ही काफी है।