फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर आज देखिए ईशान, अनन्या पांडे की ‘खाली पीली’, ओटीटी का ये है इस बार का वीकएंड कैलेंडर

Fri, 06 Nov 2020 12:03 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लीजिए, एक बार फिर से आ गया हफ्ते का वह दिन जिसका इंतजार हर सिनेप्रेमी को होता है। देश में कोरोना के डर से सिनेमाघर जब तक बंद थे तब तक उनकी कमी ओटीटी ने पूरी की। अब 5 नवंबर से एक बार फिर देशभर के सिनेमाघरों का काम चल पड़ा है। हालांकि, इसकी शुरुआत ठीक से तब ही होगी जब कोई नई फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार हो। इसका इंतजार आपको एक आध हफ्ते और करना पड़ सकता है लेकिन ओटीटी आपके मनोरंजन के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन से प्रोजेक्ट आपका ध्यान आकर्षित करेंगे?
विज्ञापन

2 of 8
खाली पीली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खाली पीली

इस शुक्रवार के लिए ओटीटी पर सामग्री तो बहुत है लेकिन हिंदी भाषा में बहुत कम है। इस मौके पर देसी प्लेटफॉर्म जी5 हिंदी में अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'खाली पीली' रिलीज करेगा। मकबूल खान के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमें युवा अभिनेता ईशान खट्टर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को जी प्लेक्स पर पे पर व्यू (Pay Per View) के हिसाब से रिलीज हुई थी। अब जी5 इसे अपने सब्सक्राइबर्स के लिए खुला छोड़ रहा है।

विज्ञापन

3 of 8
वेलकम होम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेलकम होम

इसके अलावा सोनी लिव भी हिंदी भाषा की अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'वेलकम होम' रिलीज करने जा रहा है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की कहानी दो लड़कियों की है जिन्हें एक दुष्ट परिवार किडनैप कर लेता है। वह दोनों लड़कियां अपने बचाव में अपनी पूरी शक्ति से वह सब कुछ करने की कोशिश करती हैं जो उनके बस में होता है। इस फिल्म में कश्मीरा ईरानी, टीना भाटिया, शशि भूषण और बोलोराम दास ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

4 of 8
द गुड डॉक्टर सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द गुड डॉक्टर सीजन 4

अमेजॉन प्राइम वीडियो की अंग्रेजी भाषा की एक वेब सीरीज 'द गुड डॉक्टर' का चौथा सीजन अब सोनी लिव का हिस्सा बनने जा रहा है। यह कहानी एक डॉक्टर शॉन मर्फी की है जिसकी अपने काम से इतर कोई जिंदगी नहीं है। बस वह अपने अस्पताल में अपने मरीजों की देखभाल करके उनके ऊपर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता रहता है। इस सीरीज में फ्रेडी हाईमोर, एंटोनिया थॉमस, निकोलस गोंजालेज, हिल हार्पर, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है।

विज्ञापन

5 of 8
लव आइलैंड यूएसए 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लव आइलैंड यूएसए 2

टीवी के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' की तरह शुक्रवार को वूट सेलेक्ट अपने रियलिटी शो 'लव आइलैंड यूएसए' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करेगा। इस नए सीजन में कुछ नए प्रतियोगिओं का चुनाव किया गया है जिन्हें एक विला के अंदर एक दूसरे के साथ रोमांटिक जोड़ियां बनाने के लिए छोड़ दिया जाएगा। जो सबसे अच्छा तालमेल बना पाएगा, उसी की जीत होगी। रोमांस में खेल खोजने के शौकीन इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 8
यंग शेल्डन सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यंग शेल्डन सीजन 4

अमेजॉन प्राइम वीडियो अपनी चर्चित वेब सीरीज 'यंग शेल्डन' का चौथा सीजन इस शुक्रवार से ही रिलीज करना शुरू करेगा। शुक्रवार को इस सीरीज का सिर्फ एक ही एपिसोड रिलीज होगा। इसके बाद हर हफ्ते एक एक एपिसोड रिलीज होता रहेगा। यह कॉमेडी ड्रामा सीरीज एक ऐसे बच्चे शेल्डन कूपर पर आधारित है जो अपनी उम्र से ज्यादा होशियार हैं। अध्यापक उसकी बुद्धिमत्ता को देखते हुए स्कूल में आगे बढ़ाते रहते हैं। लेकिन, शेल्डन का परिवार बेवकूफ है। इस बीच शेल्डन अपने कम बुद्धि वाले परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

7 of 8
मॉम सीजन 8 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मॉम सीजन 8

अमेजॉन प्राइम वीडियो ही इस शुक्रवार को वेब सीरीज 'मॉम' का आठवां सीजन भी रिलीज करेगा। इस सीजन के सभी एपिसोड एक साथ उपलब्ध नहीं होंगे। प्राइम वीडियो एक-एक करके इसके एपिसोड हर हफ्ते रिलीज करेगा। शीर्षक के हिसाब से यह एक रोमांटिक कॉमेडी टीवी सीरीज है जिसकी कहानी कुछ मांओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इनमें से एक मां क्रिस्टी है जो अकेली मां है और शराब जैसी चीजों से दूर रहकर अपनी जिंदगी जीने की कोशिश कर रही है। इस सीरीज में ऐना फेरिस, एलिसन जेनी, मिमी कैनेडी, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

8 of 8
साइटेशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साइटेशन

इसी शुक्रवार को नेटफ्लिक्स भी एक नाइजीरियन फिल्म 'साइटेशन' रिलीज करने वाला है। अंग्रेजी भाषा की इस ड्रामा फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह कहानी एक बहुत ही होशियार छात्रा की है जिसे नाइजीरिया में ही उच्च शिक्षा के लिए भेजा जाता है। पढ़ाई के दौरान एक लोकप्रिय प्रोफेसर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करता है। इसकी शिकायत वह लड़की आलाकमान से कर देती है। इसी बात को साबित करने में उस लड़की को बहुत कुछ झेलना पड़ता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें