केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम- केजीएफ चैप्टर 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
साउथ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को सभी लोग देखने के लिए बहुत उत्साहित थे। लेकिन कुछ अभी भी ऐसे हैं, जो फिल्म नहीं देख पाएं हैं, उन सिने प्रेमियों के लिए यह बात किसी तोहफे से कम नहीं है। जी हां, आप 'केजीएफ 2' का लुत्फ अब घर बेठे उठा सकते हैं। जबरदस्त कहानी और धांसू एक्शन वाली यह फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में यश के साथ-साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधी शेट्टी की दमदार एक्टिंग भी आपका वीकेंड एंनटरटेनिंग बना सकती है।