Sayani Gupta
- फोटो : Social Media
दुनिया में इस समय कोरोना का कहर जारी है। सभी कलाकार अपने घरों में रहकर अपने शौक पूरे कर रहे हैं। शायोनी भी इस समय अपने शौक पूरे कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'गीत गाना, रियाज करना, पेंटिंग करना ये सब मेरे शौक हैं। आजकल मैं इन्हीं को बेहतर करने में अपना समय बिता रही हूं। ये पहला मौका है जब पूरी दुनिया एक ही समस्या से जूझ रही है। सभी देश हथियार बनाने में इतना सारा पैसा खर्च करते हैं, लेकिन अब इन सब का क्या फायदा? एक छोटे से वायरस ने हमारी नाक में दम किया हुआ है। मेरा मानना है कि ये तो सिर्फ शुरुआत है। अगर मनुष्य सुधरे नहीं तो प्रकृति इससे और भी खतरनाक तरीके से लोगों को प्रताड़ित कर सकती है। ऐसे में सही यही है कि घर में बैठो, और इस स्थिति के बारे में ठंडे दिमाग से सोचो।'