जयदीप अहलावत
- फोटो : सोशल मीडिया
कलाकार : जयदीप अहलावत
वेब सीरीज : पाताल लोक (2020)
अंत में बात करते हैं अनुष्का शर्मा की पिछले शुक्रवार को ही रिलीज हुई वेब सीरीज 'पाताल लोक' की। यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है जिसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, निहारिका लायरा दत्ता, स्वास्तिका मुखर्जी, गुल पनाग आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह सीरीज भी एक पुलिस वाले हाथीराम चौधरी की कहानी है जो बहुत ईमानदार है। अपने बेटे की नजर में हीरो बनने के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर वह सारे अच्छे काम करना चाहता है। सुस्त पड़ी उसकी जिंदगी में अचानक से एक हाई प्रोफाइल केस आता है जिसमें एक पत्रकार को जान से मारने की कोशिश की जाती है। इस पुलिस वाले का किरदार जयदीप अहलावत ने निभाया है। इस किरदार में शानदार अभिनय के लिए उनकी खूब वाहवाही हो रही है।