karan tacker
- फोटो : social media
फिल्म, टीवी या वेब, क्या प्लेटफॉर्म बदलने से अदाकारी में कुछ फर्क आता है?
अभिनेता हमेशा एक अभिनेता ही होता है चाहे वह फिल्म में काम करे, टीवी में या फिर वेब सीरीज में। इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होता है। हां, एक अंतर जरूर होता है टीवी की तुलना में वेब सीरीज में आपको सभी एपिसोड्स की स्क्रिप्ट एक साथ मिल जाती है। इस वजह से आप अपने किरदार पर अच्छे से काम कर सकते हैं। टीवी में धारावाहिकों की अब कोई कहानी नहीं होती। दर्शकों की पसंद के हिसाब से शो बनाने वाले या शो चलाने वाले कहानी घुमाते रहते हैं।