फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December 2021: डिज्नी हॉट स्टार पर दिसंबर में रिलीज होने जा रहीं ये फिल्में और सीरीज, अभी से बना लीजिए देखने का प्लान

Fri, 03 Dec 2021 05:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
December 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठाने वालों के लिए दिसंबर महीना बेहद खास होने वाला है। हालांकि सूर्यवंशी से लेकर अंतिम तक कुछ बड़ी फिल्में सिनेमा हॉल में रिलीज हुई और दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला। लेकिन कोरोना के नए वैरियंट ने एक बार फिर से लोगों के मन में डर कायम कर दिया है। लेकिन आपके मनोरंजन में किसी तरह की कमी नहीं आने वाली है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने दिसंबर महीने में रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
हॉकआई - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हॉकआई
‘हॉकआई’ मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के एवेंजर्स में से एक है और इस किरदार पर खास तौर से मार्वेल ने ये स्वतंत्र सीरीज बनाई है। सीरीज में उसके परिवार की कहानी के अलावा उससे प्रेरणा लेने वाली अगली पीढ़ी की भी झलकियां शामिल हैं। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 नवंबर से 22 दिसंबर तक हर बुधवार प्रसारित होगी।
विज्ञापन

3 of 6
द रेस्क्यू - फोटो : सोशल मीडिया
द रेस्क्यू
जिमी वॉर्नी के निर्देशन में बनी यह डॉक्यूमेंट्री 3 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है। इसमें 12 लड़कों के उत्तरी थाईलैंड में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू करने की कहानी है।

4 of 6
WELCOME TO EARTH - फोटो : सोशल मीडिया
WELCOME TO EARTH
विल स्मिथ की साहसिक श्रृंखला WELCOME TO EARTH डैरेन एरोनोफ़्स्की (ब्लैक स्वान एंड जैकी) द्वारा निर्मित है। इसे आप 8 दिसंबर से  डिज्नी हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आर्या 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर्या 2
'आर्या' का दूसरा सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसंबर से प्रसारित होगा। 'आर्या' में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने प्रमुख किरदार निभाया है। सीरीज में सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर, विकास कुमार, मायो साराओ, अंकुर भाटिया, आकाश खुराना और दिलनाज ईरानी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अतरंगी रे - फोटो : Atrangi Re
अतरंगी रे
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म अतरंगी रे 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को आनंद एल राय के निर्देशन में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें