फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime Queens On OTT: शबाना के तिलिस्म का सबसे बड़ा इम्तिहान, ‘डब्बा कार्टल’ से पहले की ये हैं क्राइम क्वीन्स

Mon, 24 Feb 2025 03:30 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही सीरीज 'डब्बा कार्टल' में शबाना आजमी क्राइम की दुनिया से जुड़ी एक गॉड मदर की भूमिका में दिखेंगी। इससे पहले भी कई सीरीज की कहानियों में अपराध का खेल महिला किरदारों ने खेला है।  
विज्ञापन
1 of 8
अपराध पर आधारित कहानियां, जिसमें महिलाओं कलाकारों ने निभाए मुख्य किरदार - फोटो : अमर उजाला
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही सीरीज 'डब्बा कार्टल' के ट्रेलर को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया है। सीरीज में हालांकि शबाना आजमी जैसी दिग्गज अदाकारा हैं जिनकी विनय शुक्ला निर्देशित क्राइम फिल्म 'गॉड मदर' ने खूब सारे इनाम जीते हैं। लेकिन, 'गॉड मदर' का उनका ये दूसरा अवतार उतना रोचक बनता इसलिए भी नजर नहीं आ रहा क्योंकि इस सीरीज में अपराध का ताना बाना बुनने की असल जिम्मेदारी शालिनी पांडे और उनकी टीम की नजर आ रही है। आइए जानते हैं उन वेब सीरीज के बारे में जिनमें अपराध का खेल महिला किरदारों ने खेला। 
विज्ञापन

2 of 8
शबाना आजमी की सीरीज डब्बा कार्टेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डब्बा कार्टेल - नेटफ्लिक्स
‘डब्बा कार्टेल’ का निर्देशन हरीश भाटिया ने किया है। ये कहानी है पांच औरतों की जो डब्बा सर्विस चलाती हैं,जहां सादे टिफिन बॉक्स में छिपे हैं कई राज। यह सिर्फ खाना पहुंचाने की सेवा नहीं, बल्कि एक ऐसा कार्टेल है, जहां टिफिन की आड़ में ड्रग्स और गैरकानूनी धंधे को अंजाम दिया जाता है। शबाना आजमी इसमे मेन लीड में क्राइम की दुनिया को बढ़ाती हुई नजर आएंगी। कहानी सिर्फ ड्रग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्री से जुड़े बड़े घोटालों को भी उजागर किया गया है। जिसमें मुख्य किरदारों में शबाना आजमी के साथ साथ ज्योतिका, शालिनी पांडे, गजराज राव, निमिषा सजायन, लिलिट दुबे, अंजली आनंद जैसे कलाकारों ने काम किया है। 

विज्ञापन

3 of 8
सीरीज 'किलर सूप' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किलर सूप - नेटफ्लिक्स

‘किलर सूप’ जिसका टाइटल पहले सूप था बाद मे इसे ‘किलर सूप’ किया गया। इसके रचयिता और निर्देशक अभिषेक चौबे हैं, यह एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है जो जनवरी 2024 मे आई थी। इसके मुख्य किरदार में कोंकणा सेन हैं और मनोज बाजपेयी का इसमें डबल रोल है। तमिलनाडु के काल्पनिक हिल स्टेशन में एक महत्वाकांक्षी लेकिन प्रतिभाहीन नर्स से घरेलू शेफ बनी स्वाति, अपने पति प्रभाकर शेट्टी की जगह अपने प्रेमी और प्रभाकर के तिरछी आंखों वाले हमशक्ल उमेश पिल्लई से बदलने की साजिश रचती है।

4 of 8
वेब सीरीज 'माई' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माई - नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स की ही एक और वूमन क्राइम सीरीज है ‘माई’ इसमें मुख्य किरदार में साक्षी तंवर है और वामिका गब्बी ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है । इस कहानी मे शील चौधरी, एक मध्यमवर्गीय मां और एक वृद्धाश्रम, गीता भवन में काम करने वाली नर्स, एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा अपनी बेटी सुप्रिया की मौत की गवाह है। जब उसे इस बात का पता चलता है कि उसकी बेटी की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि पूर्व-निर्धारित हत्या का मामला था तब वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए क्राइम को अंजाम देती है । यह सीरीज अप्रैल 2022 मे आई थी। 

विज्ञापन

5 of 8
वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सास, बहू और फ्लेमिंगो - हॉटस्टार
‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जो 2023 मे आई थी, इसका निर्देशन निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इसके मुख्य किरदार में डिंपल कपाड़िया है। कहानी ये है कि एक महिला के नेतृत्व में एक परिवार दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा ड्रग कार्टेल चलाता है। यह कोई आम सास-बहू की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें आपको गैंगस्टर स्टाइल में सास-बहू का एक अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। रानी बा (डिंपल कपाड़िया) अपने परिवार की मुखिया हैं, लेकिन उनकी असली पहचान एक ड्रग कार्टेल की बॉस के रूप में होती है। उनके साथ उनकी दो खतरनाक बहुएं, काजल और बिजली, भी इस काले कारोबार को संभालती हैं।

विज्ञापन

6 of 8
वेब सीरीज ‘ह्यूमन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ह्यूमन - हॉटस्टार
‘ह्यूमन’ यह एक मेडिकल सस्पेंस थ्रिलर है जो 2022 में आई थी , इसमें मुख्य भूमिका में शेफाली शाह है। यह कहानी मानव ड्रग परीक्षण और चिकित्सा घोटालों की दुनिया का गहरा चित्रण करती है और इसका उद्देश्य फार्मास्युटिकल कंपनियों, बड़े निजी अस्पतालों और सरकारी अधिकारियों के बीच साठगांठ को उजागर करना है जो नई दवाओं के लिए मानव परीक्षणों में गरीबों का शोषण करते हैं। सीरीज के अंत मे आपको शेफाली शाह का एक अलग ही रूप देखने मिलेगा। इसका निर्देशन विपुल अमृत लाल शाह ने किया है। 

विज्ञापन

7 of 8
वेब सीरीज आर्या - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आर्या - हॉटस्टार
सुष्मिता सेन की ओटीटी सीरीज ‘आर्या’ का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ। यह सीरीज राम माधवानी, संदीप मोदी और विनोद रावत द्वारा निर्देशित है। आर्या की कहानी आर्या सरीन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक देखभाल करने वाली मां और एक प्यारी पत्नी है और उस अवैध व्यवसाय से अनजान है जिसका हिस्सा उसका पति है। अपने पति की मौत के बाद आर्या ड्रग गिरोह में शामिल हो जाती है। यह शो उसके माफिया क्वीन बनने के सफर को दर्शाता है जो अपने पति की हत्या करने वालों से बदला लेना चाहती है। आर्य के कुल तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। 

विज्ञापन

8 of 8
सीरीज ‘द कार्टेल’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द कार्टेल – एमएक्स प्लेयर
एकता कपूर की बनाई क्राइम सीरीज ‘द कार्टेल’ सीरीज अगस्त 2021 में रिलीज हुई, इसमें मुख्य भूमिका में सुप्रिया पाठक ने कमाल का अभिनय किया है। अक्सर हमने सुप्रिया पाठक को कॉमेडी करते ही देखा है, इसमें आपको उनका किरदार हटके मिलेगा। कहानी मुंबई के पांच गिरोहों के इर्द-गिर्द घूमती है। खान, अन्ना, आंग्रे, गजराज और एक रहस्यमय फिल्म निर्माता सपनों के शहर में लो-प्रोफाइल अंडरवर्ल्ड पर शासन करते हैं। इनका आपसी संतुलन केवल रानी माई के कारण सुनिश्चित होता है जो एक सिंहासन पर बैठती है और घटनाओं के सुचारू कामकाज को देखती है। इसमे सुप्रिया पाठक के साथ ऋत्विक धनजानी, तनुज विरवानी और दिव्या अगर्वल भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें