मनोरंजन की दुनिया में आपके पास देखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन कभी-कभी बहुत कन्फ्यूजन की स्थिति बन जाती है कि क्राइम, एक्शन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी में से आखिर क्या देखें और क्या न देखें। हिंदी सिनेमा में बहुत सी ऐसी वेब सीरीज हैं जो सामाजिक बुराइयों पर आधारित हैं, किसी में क्राइम है तो कोई रोमांस से भरपूर है। अगर आप इस वीकेंड कहीं बाहर घूमने का प्लान नहीं कर रहे हों तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज की लिस्ट बनाकर लाए हैं, जिन्हें आप छुट्टियों में घर बैठकर एक हाथ में चाय का कप और दूसरे में स्नैक्स के साथ बारिश का लुत्फ उठाते हुए देख सकते हैं।