tandav
- फोटो : facebook
तांडव- सैफ अली खान
वेब सीरीज 'तांडव' सैफ अली खान लीड रोल में थे। इस सीरीज में जबरदस्त राजनीति देखने को मिली। यहां तक की इसके कुछ सीन को लेकर विवाद भी हुआ था, जिन्हें हटाने के बाद मामला शांत हुआ। वेब सीरीज 'तांडव' में उत्तराधिकारी की लड़ाई और छात्र राजनीति दिखाई गई है। इस वेब सीरीज में डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अयूब, सुनील ग्रोवर, सारा जेन डायस, कुमद मिश्रा जैसे कलाकार हैं। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।