फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: एक बार ये चीजें चली गईं तो वापस नहीं मिलतीं, चाणक्य नीति की ये बातें बनाएंगी हर चुनौती आसान

Thu, 27 Nov 2025 05:18 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति जीवन में आने वाली हर तरह की समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

विज्ञापन
1 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
Chanakya Niti in Hindi:  आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य अपने समय के महान अर्थशास्त्री, रणनीतिकार और नीति-विज्ञानी माने जाते थे। उनके जीवन से जुड़ी नीतियां आज भी लोगों को सही दिशा दिखाती हैं।

चाणक्य नीति के अनुसार, युवावस्था मनुष्य के जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसलिए जीवन में सफल बनने के लिए इस अवस्था में कड़ी मेहनत के साथ ही हर व्यक्ति को कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति सफल और समृद्ध जीवन चाहता है, तो उसे कुछ अहम चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि एक बार ये चीजें चली गई तो वापस नहीं मिलतीं। चलिए जानते हैं,  इन अहम 4 चीजों के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन

2 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
बीता हुआ समय 
 
चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सबसे अनमोल चीज हमारा समय है। एक बार जो समय बीत जाता है, वह चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वापस नहीं आता। इसलिए हमें समय का सदुपयोग कर टालमटोल से बचना चाहिए और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जो व्यक्ति समय की कद्र नहीं करता, उसे आगे चलकर पछताना ही पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Freepik
टूटा हुआ भरोसा 
 
चाणक्य नीति के अनुसार, भरोसा शीशे की तरह होता है जो टूटने के बाद जुड़ता तो है, लेकिन दरारें हमेशा रह जाती हैं। रिश्तों को बनाए रखने के लिए ईमानदारी, सच्चाई और पारदर्शिता बहुत जरूरी है। हर रिश्ते की असली ताकत भरोसा होता है। अगर ये भरोसा एक बार टूट जाए तो उसे फिर से पहले जैसा बनाना बेहद कठिन हो जाता है।

4 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
जुबान से निकले शब्द 
 
चाणक्य नीति के अनुसार, जुबान से निकले शब्द बिल्कुल तीर की तरह होते हैं। एक बार बोल दिए जाएं तो उन्हें वापस नहीं लिया जा सकता। कठोर और असभ्य भाषा का प्रयोग न करें, बल्कि मधुर और सौम्य वाणी का इस्तेमाल करें ताकि रिश्तों और प्रतिष्ठा को बचाया जा सके। कई बार गुस्से में कही गई बातें सामने वाले के मन पर गहरा घाव छोड़ देती हैं, जो समय बीतने के बाद भी आसानी से नहीं मिटते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
हर अवसर दोबारा नहीं मिलता
 
 
जो लोग समय पर मौके को पहचानकर तुरंत निर्णय लेते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में कई अवसर मिलते हैं, लेकिन हर अवसर दोबारा नहीं मिलता। जो व्यक्ति केवल सोचते रहते हैं और कदम नहीं उठाते, वो पीछे रह जाते हैं। इसलिए अवसर को पहचानकर समय पर फैसला करना ही सफलता की कुंजी है। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें