जिद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज कहानी है कारगिल हीरो मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की। सीरीज में ये किरदार अमित साध निभा रहे हैं। वह कहते हैं, ‘वेब सीरीज ‘जिद’ मेरे करियर का सबसे अहम पड़ाव है। सीरीज हालांकि हम अगले साल गणतंत्र दिवस के करीब रिलीज करने जा रहे हैं, लेकिन इसका जुनून और जोश अभी से माहौल बनाने लगा है। मैंने जब मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की कहानी पहली बार सुनी तो मैं तुरंत इसे पर्दे पर करने के लिए तैयार हो गया।’