फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold Web Series: बोल्ड कहानी और कंटेंट की वजह से नेटफ्लिक्स की इन पांच वेब सीरीज की रिलीज पर मचा था बवाल

Wed, 09 Feb 2022 03:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bold Web Series - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही वेब सीरीज और फिल्मों की कहानी में भी काफी बदलाव आने लगा है। अब ज्यादातर वेब सीरीज की कहानियां बोल्ड कंटेंट पर आधारित होती हैं। कुछ कहानी में निर्भया जैसे मुद्दे की जांच पर बात की गई है, वहीं कुछ कहानी में मेल डॉमिनेंट सोसायटी में आगे बढ़ने के लिए महिलाओं द्वारा किए गए संघर्ष पर रौशनी डाली गई है। आज हम आपको ऐसे ही वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इरॉटिक-बोल्ड कंटेंट और कहानी की वजह से खासा विवाद हुआ था।

विज्ञापन

2 of 7
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)
इंडियन ओरिजिनल कहलाई जाने वाली वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' अपने बोल्ड और इरॉटिक कंटेंट के साथ-साथ कहानी की वजह से भी काफी विवादों में रही थी। अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में सेमी न्यूड सीन, गाली-गलोच और हिंसा वाले सीन पर बवाल मचा था। बता दें कि यह सीरीज पॉलिटिकल ड्रामा है।
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली क्राइम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल्ली क्राइम (Delhi Crime): 
साल 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप की कहानी सुनते ही रौंगटे खड़े हो जाते थे। ऐसी सेंसेटिव कहानी पर सीरीज बनाना बेहद बोल्ड स्टेप था। बता दें कि इस सीरीज के रिलीज से पहले ही काफी बवाल मचा था। इस सीरीज की रिलीज को रुकवाने के लिए कई लोगों ने कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा रिलीज के बाद दिल्ली के वसंत विहार थाने के एसएचओ ने दावा किया था कि सीरीज में उनके किरदार को काफी आलसी और गैर जिम्मेदार दिखाया गया है।

4 of 7
वाइल्ड-वाइल्ड कंट्री - फोटो : सोशल मीडिया
वाइल्ड-वाइल्ड कंट्री (Wild-Wild Country): 
यह सीरीज आध्यात्मिक गुरु रजनीश (ओशो) पर केंद्रित है, जिसकी वजह से यह डॉक्यूमेंट्री विवादों से घिरी रही। यहां तक ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन ने इस सीरीज के खिलाफ मोर्चा तक खोल दिया था। उन्होंने दावा किया था कि जिस वक्त ओशो अमेरिका में थे, उस दौरान उनके आश्रम में घटी घटनाओं को सीरीज में गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
365 डेज - फोटो : सोशल मीडिया
365 डेज (365 Days): 
365 डेज, ब्लैंका लिपिंस्का के उपन्यास पर केंद्रित पोलिस ड्रामा पर केंद्रित है। इस सीरीज के बोल्ड सीन्स की वजह से इस पर भी काफी विवाद हुआ था। एक वर्ग ने इस सीरीज की जमकर आलोचना भी की थी।
विज्ञापन

6 of 7
इनस्टायबल - फोटो : सोशल मीडिया
इनस्टायबल (Insatiable): 
नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज इनस्टायबल को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। कई लोगों ने आरोप लगाया था कि इस सीरीज में बॉडी शेमिंग को बढ़ावा दिया गया है और महिलाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। वहीं कुछ लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे बेगम्स (Bombay Begums)
यह वेब सीरीज मेल ओरिएंटेड कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहीं पांच महिलाओं के जीवन पर आधारित है। पूजा भट्ट, शाहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद स्टारर इस सीरीज में काफी बोल्ड सीन्स भी दिखाए गए हैं। जिसकी वजह से इस सीरीज को आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें