फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: 'बाईसेक्सुअल' होने की खबरों पर मुस्कान जट्टाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं भूल गई थी कि...

Thu, 16 Sep 2021 12:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी से बाहर हुई कंटेस्टेंट मुस्कान जट्टाना इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। चार हफ्ते बिग बॉस के घर में बिताने का बाद 'संडे का वार' एपिसोड में उन्हें घर बेदखल कर दिया गया। शो से बाहर आने के बाद मुस्कान ने कई चीजों को लेकर अपने विचार रखें। इसी बीच इन दिनों 'बायसेक्सुअल' होने की अफवाह को लेकर मुस्कान ने अपना पक्ष रखा। 

एक वेबसाइट से बात करते हुए मुस्कान ने कहा कि, 'मेरे बायसेक्सुअल होने की खबर सुन कर मैं भी हैरान रह गई थी। दरअसल, मैं भूल गई थी कि मैं एक शो में हूं और मुझे टेलीविजन पर अपनी सेक्सुअल प्रेफरेंस के बारे में बात करने की जरूरत नहीं थी। साथ ही मैं ये भी भूल गई कि इस बारे में जानकर लोग कैसे प्रतिक्रिया देंगे। बिग बॉस के घर से बाहर आते ही मैंने अपना नाम गूगल पर सर्च किया। इस दौरान मेरी नजर एक आर्टिकल पर पड़ी और मैंने तुरंत अपनी मां से उस पर चर्चा की।'

विज्ञापन

2 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में सुनकर शांत थीं मां

इस बारे में अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में बताते हुए मुस्कान कहती हैं कि, 'मेरी मां इस बारे में सुनकर शांत थीं। हम दोनों इस पर हंसे थे।' मेरी मां ने कहा 'हां तो लोग बात कर रहे थे।' 19 साल की एक लोकप्रिय यूट्यूबर ने 'बायसेक्सुअल' होने पर खुलासा किया। दरअसल, शो में इस बात का जिक्र तब हुआ, जब प्रतीक ने मुस्कान से सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में पूछा था। 

विज्ञापन

3 of 5
मुस्कान जट्टाना - फोटो : सोशल मीडिया

 मुस्कान ने कही थी ये बात

इस पर मुस्कान ने बताया थी कि वह लड़कों के प्रति ज्यादा आकर्षित होती है। लेकिन उन्हें लगता है कि उनके लिए लड़कियों के साथ संबंध भी जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि वह लड़के की जगह एक लड़की के साथ घर बसाना पसंद करेंगी।' 

4 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं 5 फाइलिस्ट

वहीं बिग बॉस की बात करें तो आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश की वजह से हुआ टास्क रद्द

आज प्रसारित हुए एपिसोड में राकेश बापट के एक निर्णय के कारण बिग बॉस ने टास्क रद्द कर दिया और आगे बचे घरवालों को उनकी बात जनता तक पहुंचाने का मौका नहीं मिला। जिसकी वजह से घर में मौजूद सभी सदस्य राकेश पर नाराज होते हुए नजर आए। अपनी गलती का एहसास होने पर राकेश ने न सिर्फ शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल से माफी मांगी बल्कि बिग बॉस से भी कई दफा वो माफी मांगते हुए दिखाई दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें