वेब सीरीज 'आर्या'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज ‘आर्या’ की, इसके दो सीजन में वह नजर आईं। इसकी कहानी में आर्या (सुष्मिता सेन) अपने बच्चों को सुरक्षित रखना चाहती है। दरअसल, आर्या के पिता अपराध की दुनिया से जुड़े हैं, ऐसे में वह अपने बच्चों को इस दुनिया से दूर रखना चाहती है। इस सीरीज की कहानी अपनों से मिले धोखे की भी है। सीरीज ‘आर्या’ को संदीप मोदी और विनोद रावत ने मिलकर निर्देशित किया। वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन के आने की बात भी चल रही है।