इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। ओटीटी पर लोगों को अपने पसंद के जॉनर की वेब सीरीज या फिल्में आसानी से देखने को मिल जाती हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता था। लेकिन अगर आप बढ़िया कंटेंट देखना चाहते हैं और आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो अमेजन मिनी टीवी पर मुफ्त में बेहतरीन कंटेंट देख सकते हैं। यहां आपको हर जॉनर की फिल्में और मिनी वेब सीरीज मुफ्त में देखने को मिल जाएंगी।