हैप्पी फैमिली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हैप्पी फैमिली कंडीशन्स अप्लाई (अमेजन प्राइम वीडियो)
'हैप्पी फैमिली कंडीशन्स अप्लाई' की कहानी गुजराती परिवार के इर्द गिर्द घूमती है। इस शो के निर्देशक आतिश कपाड़िया और जे डी मजीठिया गुजराती पृष्ठभूमि कई धारावाहिकों का निर्माण कर चुके हैं,जिनमे 'खिचड़ी' उनका सबसे लोकप्रिय शो रहा है। लेकिन ओटीटी पर आने के बाद वह भी अपने मूल उद्देश्य से भटक गए हैं। 'हैप्पी फैमिली कंडीशन्स अप्लाई' में अनावश्यक रूप से गालियों में प्रचलित शब्दों को पारिवारिक दृश्यों में शामिल कर उन्हें आम बोली के शब्द बनाने की कोशिश की गई है। सीरीज में राज बब्बर, रत्ना पाठक शाह, अतुल कुलकर्णी, आयशा जुल्का, मीनल साहू, अतुल कुमार की मुख्य भूमिकाएं हैं।