कोरोना काल के बाद समाज, सियासत और सिनेमा सब बदलने वाला है। सिनेमा के तमाम दिग्गज जो कल तक फिल्म निर्माताओं को खूब चक्कर लगवाते दिख रहे थे, उनकी फिल्में लॉकडाउन खुलने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में अगले साल तक नहीं हैं। ये भी हो सकता है कि मोतीचूर चकनाचूर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आखिरी फिल्म बनकर रह जाए। क्योंकि, शुक्रवार को उनकी फिल्म घूमकेतू के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद उनकी बाकी फिल्मों के भी अब ओटीटी पर ही रिलीज होने के आसार दिखने लगे हैं।