फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tripathi: श्वेता त्रिपाठी की दर्शकों से गुजारिश, बोलीं-महिला केंद्रित कहानियों को कीजिए सपोर्ट

Sun, 24 Nov 2024 07:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों श्वेता त्रिपाठी वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें 2' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। हाल में उन्होंने कहा कि आज भी महिला कलाकारों को पुरुष कलाकारों के मुकाबले अच्छी कहानियां नहीं मिलती है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्वेता त्रिपाठी ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में उम्दा काम किया है। इस समय वह अपनी नई वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें 2' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसमें उन्होंने काफी अलग रोल निभाया है। लेकिन इसके बावजूद वह मानती हैं कि अब भी महिला कलाकारों को उतने अच्छे रोल नहीं मिलते हैं, जितने की मिलने चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada
पुरुष कलाकारों को मिलती हैं अच्छी कहानियां 
हाल ही में एक इंटरव्यू में श्वेता त्रिपाठी कहती हैं कि पुरुष कलाकारों को बेहतर कहानियां मिलती हैं। इसलिए उनकी ख्वाहिश भी पुरुष किरदार निभाने की है। इसके अलावा वह दर्शकों से भी गुजारिश करती हैं कि महिला प्रधान फिल्मों और शो का समर्थन करें। 
विज्ञापन

3 of 5
ये काली काली आंखें सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये काली काली आंखें 2 के किरदार से खुश 
श्वेता त्रिपाठी आगे कहती हैं कि मैं चाहती हूं कि मेरे किरदार एक-दूसरे से अलग हों। वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें 2'में शिखा का किरदार मुझसे बहुत अलग है और मैं उसकी दुनिया में कदम रखने की चुनौती का आनंद ले रही हूं। इस सीरीज की कहानी थ्रिलर वाली है, जिसमें श्वेता के साथ ताहिर राज नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada
मिर्जापुर में किया था दमदार रोल 
श्वेता त्रिपाठी ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में भी गोलू का किरदार निभाया था। इसमें वह काफी दमदार किस्म के किरदार को निभाती हुई दिखीं। दर्शकों ने उनको इस रोल में काफी सराहा। उनके साथ इस सीरीज में कई उम्दा कलाकार भी थे, जिसमें पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे नाम शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada
आगे भी अच्छा काम करेंगी 
आगे भी श्वेता का मन अच्छी और बेहतरीन फिल्में करने का है। इस समय तो वह वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें 2' पर ही ध्यान दे रही हैं। वह जानना चाहती हैं कि दर्शक इस सीरीज को कितना पसंद करते हैं। इस वेब सीरीज की सफलता श्वेता के करियर में बहुत ज्यादा ही मायने रखती है। 
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें