फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashram 3: 'सोनिया' के इशारे पर नाचेंगे 'बाबा निराला', ईशा गुप्ता ने बताया ऐसे निभाया था रोल

Mon, 30 May 2022 12:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम बहुत जल्द अपने पुराने रंग-रूप के साथ वापस लौटने जा रही है। दो सीजन की शानदार सफलता के बाद इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है। फैंस को लंबे समय से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार था। अब आश्रम पार्ट 3 तीन जून को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले रिलीज हुए सीरीज के ट्रेलर में ईशा गुप्ता भी नजर आई थीं। वह इस सीरीज में बॉबी देओल के साथ रोमांस करते हुए बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं। एमएक्स प्लेयर में ईशा गुप्ता सोनिया के किरदार में हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
ट्रेलर देखकर ये तो कहा जा सकता है कि सीरीज में ईशा गुप्ता की एंट्री हुई है तो कुछ बड़ा धमाका हो सकता है। रिलीज होने के बाद हर कोई ये जानने के लिए बहुत उत्सुक है कि आखिर ईशा गुप्ता की आश्रम में एंट्री कैसे हुई और वह इस रोल में कैसे ढलीं। तो बता दें कि इस बात का खुलासा हो चुका है कि अभिनेत्री को यह रोल कैसे मिला। दरअसल एमएक्स प्लेयर पर आश्रम के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशा गुप्ता खुद बता रही हैं कि वह आश्रम 3 का हिस्सा कैसे बनीं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
शेयर किए गए वीडियो में ईशा गुप्ता बता रही हैं कि इस रोल के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी थी। वीडियो में ईशा कह रही हैं कि वो आश्रम के नये सीजन का हिस्सा हैं और इसमें वह सोनिया का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज के निर्माता प्रकाश झा हैं। ईशा ने बताया कि पिछले साल जब लॉकडाउन था तो वह दिल्ली वापस आ गई थीं। तब उन्होंने अपने परिवार के साथ आश्रम देखी जो काफी पसंद आई थी। तब उन्होंने सोचा कि उन्हें भी इस सीरीज का हिस्सा होना चाहिए। तब ईशा देओल को प्रकाश झा ने फोन किया और बताया कि सोनिया नाम का किरदार है, जो कि उन्हें पसंद आया। 

 
विज्ञापन

4 of 4
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
वीडियो में ईशा गुप्ता ने पहले दिन की शूटिंग का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। अभिनेत्री ने बॉबी देओल की भी खूब तारीफ की है और ये भी कहा है कि सोनिया का किरदार किंगमेकर साबित होने वाला है। बता दें  कि ये फिल्म 3 जून को रिलीज होने वाली है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें