एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। सीरीज के तीसरे सीजन में पहले की तरह ही बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल का जलवा देखने को मिलेगा। लेकिन इस बार बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में फैंस देख चुके हैं। ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि सीरीज में ईशा गुप्ता क्या करने वाली हैं? इसी बीच अब 'आश्रम 3' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ईशा गुप्ता के किरदार के बारे में जानकारी मिल रही है।