फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarya 2 Trailer: इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता सेन की आर्या 2, ट्रेलर में दिखा दमदार अंदाज

Thu, 25 Nov 2021 03:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्या 2 - फोटो : Instagram
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन सुष्मिता सेन एक बार फिर अपने अभिनय का जादू चलाने आ रही हैं। सुष्मिता भी वेब सीरीज का हिस्सा बन चुकी हैं। उनकी सीरीज आर्या दर्शकों को काफी पसंद आई थी और अब इसका दूसरा पार्ट भी जल्द सामने आने वाला है। आर्या 2 का ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 10 दिसंबर को सुष्मिता सेन पहले से भी ज्यादा निडर, बेखौफ और जांबाज अंदाज में नजर आएंगी।

आर्या 2 का ट्रेलर रिलीज

इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सुष्मिता के अलावा विकास कुमार, सिंकदर खेर, जयंत कृपलानी, अंकुर भाटिया, मेयो सराव जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। इसका ट्रेलर सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- धैर्य रखने के लिए आपका धन्यवाद।


विज्ञापन

2 of 5
आर्या 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आर्या 2 के ट्रेलर से पता चल रहा है कि इस बार वह अपने परिवार के लिए लड़ती नजर आएंगी। परिवार को बचाने के लिए सुष्मिता कुछ भी करने को तैयार हैं। पहले पार्ट सुष्मिता के पति बने चंद्रचूड़ की मौत किसने की इसका खुलासा हो गया था। पति की मौत के बाद आर्या अपने बच्चों को लेकर देश छोड़ने का फैसला करती है लेकिन इससे पहले वह पति की मौत का बदला लेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज के सीन की शूटिंग के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा था', "जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, लोगों को मेकिंग और प्रोसेस के बारे में बताने के इस सफर में आपको रिकॉर्ड में ऐसे कई किस्से मिलेंगे।" उन्होंने कहा कि ऐसा एक स्पेशल सीन है जिसे हमने जयपुर के एक हेलीपैड पर शूट किया था, इस सीन का एक फार्मूलेशन था। यह एक महत्वपूर्ण दृश्य था, जिसमें 24 मिनट का लंबा टेक था जिसे एक ही बार में और कई वेरिएशन्स के साथ शूट किया गया था।

4 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
इस दिन के बारे में और जानकारी देते हुए सुष्मिता ने आगे बताया, "यह सीजन 2 के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीक्वेंस था। राजस्थान में ऑफ सीजन बारिश नहीं होती है लेकिन हर 24 मिनट के लंबे टेक के अंत में बिजली चमक रही थी और बारिश हो रही थी, सिर्फ हमारे लिए। हमें एक अद्भुत बैकड्रॉप मिला। हमारे निर्देशक को भी प्राकृतिक आवाजें पसंद हैं वह इसे देखकर रोमांचित हो गए थे। उन्होंने कहा भी कि यह इससे बेहतर नहीं हो सकता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
वेब सीरीज ‘आर्या 2’ में सुष्मिता सेन के किरदार के कुछ अतरंगी शेड्स इसके मेकर राम माधवानी ने बनाए हैं। उनकी एक फिल्म ‘धमाका’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सुष्मिता के अलावा वेब सीरीज ‘आर्या’ में पिछले सीजन के सितारों चंद्रचूड़ सिंह, नमित दास और सिकंदर खेर ने खूब मेहनत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें