फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal Movies: ‘एल 2 एमपुरान’ से पहले देखें मोहनलाल की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, जानें कहा हैं हिंदी में मौजूद

Wed, 29 Jan 2025 10:23 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohanlal Movies: साउथ अभिनेता मोहनलाल की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हिंदी में मौजूद हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म ‘एल 2: एमपुरान’ की टीजर भी कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ है। आइए जानते हैं उनकी कौन-कौन सी ब्लॉकबस्टर फिल्में आप हिंदी भाषा में देख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
मोहनलाल की हिंदी डब ब्लॉकबस्टर फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साउथ अभिनेता मोहनलाल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘एल 2: एमपुरान’ का टीजर लॉन्च किया। यह उनकी साल 2019 की फिल्म ‘लुसिफर’ का सीक्वल है। टीजर में वह और भी खतरनाक लुक में नजर आए हैं। अभिनेता को पांच नेशनल अवॉर्ड, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। अभिनेता ने महज 18 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। आइए आज उनकी कुछ और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो हिंदी में उपलब्ध हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ब्रो डैडी - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रो डैडी
मोहनलाल की फिल्म ‘ब्रो डैडी’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियदर्शन भी हैं। इसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। यह फिल्म ओटीटी पर आप हिंदी में देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
जेलर में मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
जेलर
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में भी मोहनलाल ने प्रभावशाली अभिनय किया है। अभिनेता का रोल भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उनका किरदार शानदार रहा। फिल्म ने भारत में जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर हिंदी में देख सकते हैं।

4 of 8
मलायकोट्टाई वालिबन - फोटो : इंस्टाग्राम
मलायकोट्टाई वालिबन
मोहनलाल की यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल ने एक योद्धा की भूमिका निभाई है, जो दूर-दूर जाकर लड़ाइयां लड़ता है। सिनेमाघरों में इसे काफी पसंद किया था। यह फिल्म भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 8
12th मैन - फोटो : इंस्टाग्राम
12th मैन
यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी एक हत्या और फोन कॉल पर आधारित है। इसे आप हिंदी में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
लुसिफर - फोटो : इंस्टाग्राम
लुसिफर
मोहनलाल की यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इस फैंस ने काफी पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड बनाए थे। इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर हिंदी में देख सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
नेरू - फोटो : इंस्टाग्राम
नेरू
अभिनेता की यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक नेत्रहीन महिला के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसे न्याय दिलाने के लिए एक पूर्व वकील केस लड़ता है। इसे आप हिंदी में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
दृश्यम - फोटो : इंस्टाग्राम
दृश्यम
‘दृश्यम’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इसके दूसरे पार्ट को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी में मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें