फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2 Box Office Collection Day 4: चौथे दिन 'वॉर 2' की कमाई में बंपर उछाल, 150 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Sun, 17 Aug 2025 08:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

War 2 Box Office Collection Report: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को रिलीज हुए आज चार दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वॉर 2 - फोटो : एक्स
बॉलीवुड में जब भी बड़े बजट की एक्शन फिल्में आती हैं, दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं। इसी कड़ी में यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की छठी पेशकश ‘वॉर 2’ ने भी अपनी रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई और तब से लगातार चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार ओपनिंग से रखा पहला कदम
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन 52 करोड़ की बंपर कमाई कर जबरदस्त शुरुआत की। हिंदी में लगभग 29 करोड़ और तेलुगु में 22.75 करोड़ की कमाई से साफ हो गया कि दर्शकों को यह एक्शन-थ्रिलर खूब पसंद आ रही है। दूसरे दिन, यानी शुक्रवार को, फिल्म की कमाई में और इजाफा हुआ और इसने 57.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया, जिससे यह फिल्म दो ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : X
जन्माष्टमी पर भी चला ‘वॉर 2’ का जादू
शनिवार को जन्माष्टमी के मौके पर फिल्म ने तीसरे दिन 33.25 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि इसमें थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, पर फिर भी ये आंकड़ा बड़े बजट की फिल्मों के लिहाज से मजबूत माना गया। चौथे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 26.4 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का चार दिन का कुल नेट कलेक्शन 169 करोड़ तक पहुंच गया।
 

4 of 6
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : X
बजट भारी, उम्मीदें उससे भी बड़ी
करीब 300 करोड़ के मेगा बजट में बनी ‘वॉर 2’ की सफलता इसके पहले सप्ताह के कलेक्शन से ही तय होती नजर आ रही है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्स और हाई-वोल्टेज ड्रामा ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाई यूनिवर्स का अगला धमाका
यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बार खास बात यह रही कि साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की है। उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी फिल्म में नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत की 'कुली' से' टक्कर
‘वॉर 2’ को जहां दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं समीक्षक इसकी कहानी को कुछ कमजोर मान रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद फिल्म की स्टार पावर और भव्य प्रस्तुति दर्शकों को खींचने में सफल रही है। लेकिन इस फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती रही रजनीकांत की ‘कुली’, जो उसी दिन रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें