फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Oberoi Birthday: डेब्यू फिल्म से ही विवेक ओबेरॉय ने बना लिया था दबदबा, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

Tue, 03 Sep 2024 07:06 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विवेक ओबेरॉय जन्मदिन विशेष - फोटो : अमर उजाला
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित नामों में से एक हैं। अभिनेता ने साल 2002 में फिल्म ‘कंपनी’ से डेब्यू किया। करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होंने ‘रोड’, ‘युवा’ और ‘दम’ जैसी फिल्में की। इन फिल्मों के बाद उन्हें अगला स्टार माना जाने लगा था, लेकिन विवेक पिछले 10 सालों से बॉलीवुड के मेनस्ट्रीम से दूर हैं। विवेक आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम उनके जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ऑबेरॉय का जन्म 3 सितम्बर 1976 को एक भारतीय परिवार में हुआ था। विवेक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद से की है। उसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मेयो अजमेर चले गये। अभिनेता अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए न्यूयॉर्क भी गए थे। राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से डेब्यू कर उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया । बता दें कि विवेक ओबेरॉय हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। अभिनेता हमेशा से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं।
Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में ये पांच कलाकार भरेंगे दम, जानें किस किरदार में दिखेंगे नागार्जुन और श्रुति हसन
विज्ञापन

3 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
कहा जाता है कि विवेक अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही ऐश्वर्या राय बच्चन से इश्क कर बैठे थे। उस समय ऐश्वर्या और सलमान खान का रिश्ता भी किसी से छिपा नहीं था। कहा जाता है कि सलमान खान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। हालांकि, ये बात सलमान खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।

4 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय के करियर खराब करने का आरोप भी सलमान खान पर लगता है। कहा जाता है कि ऐश्वर्या से बढ़ती नजदीकियां देख सलमान ने उस समय विवेक को फोन किया था और ऐश्वर्या से दूर रहने की सलाह दी थी। विवेक ने गुस्से में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सलमान और अपनी बात को सार्वजनिक कर दिया था। आगे चलकर यह दांव विवेक पर उल्टा पड़ गया और इंडस्ट्री के लोगों ने उनसे मुंह मोड़ लिया।
विज्ञापन

5 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ने 'ग्रैंड मस्ती', 'क्रिश 3', 'रक्त चरित्र', 'ओमकारा', 'युवा', 'मस्ती', 'साथिया', 'काल', 'पीएम नरेंद्र मोदी', जैसी फिल्में की हैं। अभिनेता अक्सर साउथ की फिल्मों में भी देखे जाते हैं। वह अभिनय के अलावा बिजनेस भी करते हैं। बताया जाता है कि विवेक के पिता ने उन्हें 10 साल की उम्र में ही बिजनेस चलाने की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी थी। विवेक अपने फिल्मी करियर को भी पटरी पर लाने की कोशिश में रहते हैं, हालांकि, अभी यह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ 119 करोड़ रुपए है। वह अभिनेता होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन और फिल्म निर्माता भी हैं, जिससे वह अच्छी कमाई करते हैं। अभिनेता के पास कई आलीशान बंगले और लग्जरी कारें भी हैं। 
Emergency: 'इमरजेंसी' विवाद पर संभलकर चल रही सरकार, सरकारी सूत्र ने कहा- धार्मिक मामलों में सावधानी की जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें