विनोद कापड़ी के साथ 'पायर' के आमा-बुबू
- फोटो : फेसबुक: Vinod Kapri
आमा-बुबू ने देखा प्रीमियर
‘पायर’ को इस ‘तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल’ के 28वें संस्करण के आधिकारिक प्रतियोगिता खंड में विश्व प्रीमियर के लिए चुना गया। इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए पद्म सिंह और हीरा देवी फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी के साथ एस्टोनिया की राजधानी तेलिन पहुंचें और इसका प्रीमियर देखा।
सच्ची प्रेम कहानी है 'पायर'
बता दे कि विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' सच्ची कहानी से प्रेरित है, यह मुनस्यारी के एक गांव में के एक बुजुर्ग जोड़े की कहानी है। उत्तराखंड से लगातार पलायन के कारण वीरान हो चुके भूतहा गांवों की पृष्ठभूमि में यह जोड़ा मौत का इंतजार कर रहा था, लेकिन एक-दूसरे के लिए उनके प्यार ने विनोद के दिल पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि उन्होंने यह फिल्म बनाने का फैसला किया।
Prem Nath: हीरो बनने का सपना लेकर आए प्रेम नाथ ऐसे बन बैठे खलनायक, हिंदी सिनेमा के साथ हॉलीवुड तक में जमाए कदम