Vinay Pathak Birthday: विनय पाठक हिंदी सिनेमा में शानदार अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय कौशल से कई फिल्मों में गहरी छाप छोड़ी है। आज रविवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर जानेंगे अभिनेता द्वारा निभाए गए प्रमुख किरदार के बारे में।
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता विनय पाठक, जिन्होंने थिएटर की दुनिया से सफर शुरू किया और आज अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में राज करते हैं। अभिनेता ने गंभीर, हास्य और संवेदनशील किरदारों को सिर्फ निभाया ही नहीं है, बल्कि जिया है। विनय पाठक का जन्म 27 जुलाई 1968 को बिहार के भोजपुर जिले में हुआ था। आज रविवार के दिन अभिनेता अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे एक्टर द्वारा निभाए गए दमदार किरदार को।
विज्ञापन
2 of 10
भेजा फ्राई
- फोटो : यूट्यूब
भेजा फ्राई
इस फिल्म में विनय पाठक ने भारत भूषण का किरदार निभाया था, जो सबसे यादगार और चर्चित किरदारों में से एक है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जिसे सागर बल्लारी द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में अभिनेता इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में नजर आए हैं, जिन्हें गाने का बहुत शौक होता है। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से अभिनेता ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इस फिल्म का दूसरा भाग 'भेजा फ्राई 2' साल 2011 में रिलीज हुआ था।
विज्ञापन
3 of 10
खोसला का घोसला
- फोटो : यट्यूब
खोसला का घोसला
साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में विनय पाठक ने आसिफ इकबाल का किरदार निभाया था। इसमें अभिनेता एक वीजा एजेंट की भूमिका में दिखे थे। एक्टर के इस किरदार में व्यंग्य और हास्य का शानदार संयोजन देखने को मिलता है। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आपको बताते चलें कि फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था।
4 of 10
रब ने बना दी जोड़ी
- फोटो : यूट्यूब
रब ने बना दी जोड़ी
शाहरुख खान अभिनीत 'रब ने बना दी जोड़ी' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विनय पाठक ने बलविंदर बॉबी का किरदार निभाया था, जो फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त रहते हैं। इस फिल्म में विनय पाठक के किरदार को काफी सराहना मिली थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था।
विज्ञापन
5 of 10
जॉनी गद्दार
- फोटो : एक्स
जॉनी गद्दार
2007 में आई इस थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म में विनय पाठक ने एक क्राइम ग्रुप के सदस्य का किरदार निभाया था। उनके किरदार का नाम था प्रकाश पाकिया। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। अभिनेता का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
6 of 10
पप्पू कांट डांस साला
- फोटो : यूट्यूब
पप्पू कांट डांस साला
‘पप्पू कांट डांस साला’ 2011 में बनी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में विनय पाठक ने विद्याधर आचार्य का किरदार निभाया था। इसमें अभिनेता की मासूमियत और संघर्षपूर्ण भूमिका ने दर्शकों को आकर्षित किया था। फिल्म में नेहा धूपिया, संजय मिश्रा, सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आए थे।
विज्ञापन
7 of 10
आईलैंड सिटी
- फोटो : यूट्यूब
आईलैंड सिटी
रुचिका ओबरॉय के निर्देशन में बनी 'आईलैंड सिटी' में विनय पाठक ने सुयश चतुर्वेदी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अभिनेता अकेलेपन से जूझते हुए नजर आते हैं। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।
8 of 10
चलो दिल्ली
- फोटो : यूट्यूब
चलो दिल्ली
शशांत शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'चलो दिल्ली' में विनय पाठक ने मनु गुप्ता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि अभिनेता कुछ मजबूरियों के चलते दिल्ली का सफर करते हैं, जिस दौरान उन्हें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की झलक दिखती है। फिल्म में लारा दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी।
9 of 10
दसविदानिया
- फोटो : यूट्यूब
दसविदानिया
साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम है 'दसविदानिया', जो रूस का एक शब्द है। इसका हिंदी अर्थ है अलविदा। फिल्म में विनय पाठक ने अमर कौल का किरदार निभाया है। फिल्म में अमर कौल को पता चलता है कि वो बीमारी के चलते अब जल्द ही मरने वाले हैं, जिस वजह से वो अपने सपनों की एक सूची बनाते हैं, जिसे मरने से पहले पूरा करना चाहते हैं। यह एक शानदार फिल्म है।
इन वेब सीरीज में भी आए नजर
विनय पाठक ने कई फिल्मों में अभिनय के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है। हाल ही में अभिनेता को 'ग्राम चिकित्सालय' में देखा गया था, जो एक शानदार कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है। इसे दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया गया। इसके अलावा अभिनेता को 'स्पेशल ऑप्स' में भी देखा गया है।