विन डीजल
- फोटो : एक्स
'फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्म से जुड़े किस्से
हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजों में 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का नाम आता है। इसे लेकर कई किस्से हैं। आपको बताते चलें कि पहले भाग में दिखाया जाता है कि विन डीजल और मिशेल रोड्रिग्ज एक-दूसरे को डेट करते हैं। हालांकि, उस समय दोनों रियल लाइफ में भी डेट कर रहे थे। इस वजह से सीन को शानदार तरीके से शूट किया जा सका। फिल्म में रेस वॉर्स के दौरान 1,500 से अधिक कारें शामिल थीं। वहीं फिल्म के पहले भाग में अभिनेता को 24 साल का बताया गया था। हकीकत में, वो उस समय फिल्माए गए रोल से 10 साल बड़े थे। इसके अलावा एक और किस्सा है कि एक समय फिल्म मेकर्स विन डीजल की जगह कॉलिन फैरेल को डोमिनिक की भूमिका में लेने की कोशिश कर रहे थे। अंत में विन डीजल का नाम ही फाइनल हुआ।