विक्रांत मैसी, शीतल और बेटा वरदान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sheetalthakur
बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में खाली छोड़ा धर्म का कॉलम
विक्रांत मैसी ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में एक बहुत निजी फैसले के बारे में बताया, जो उन्होंने और उनकी पत्नी शीतल ने लिया। दोनों ने बेटे वरदान के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म का कॉलम खाली छोड़ रखा है। एक्टर ने बताया कि धर्म उनके लिए कितना जटिल है, लेकिन आखिरकार यह निजी आस्था और पसंद पर निर्भर करता है। वे मानते हैं कि धर्म एक निश्चित पहचान के बजाय जीवन जीने का एक तरीका है। उनके परिवार में कई धर्मों का पालन किया जाता है।