फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veera Dheera Sooran: मुश्किलों में चियान विक्रम की ‘वीरा धीरा सूरन’, प्रीमियर शो हुए रद्द!

Thu, 27 Mar 2025 12:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiyaan Vikram: साउथ अभिनेता चियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। फिल्म कानूनी कठिनाइयों का भी सामना कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
वीरा धीरा सूरन - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
साउथ अभिनेता चियान विक्रम के फैंस के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ का यूएसए में प्रीमियर होने वाला था। अब जिसके सभी प्रीमियर शो रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही फिल्म कानूनी जटिलताओं में भी फंसी नजर आ रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वीरा धीरा सूरन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
कई शहरों से हटाए गए शो 
तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक ‘वीरा धीरा सूरन’ को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कानूनी जटिलताओं के कारण, हैदराबाद सहित प्रमुख शहरों में पीवीआर आईनॉक्स और कई अन्य मल्टीप्लेक्स चेन से फिल्म के सुबह के शो हटा दिए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से होने वाला है 'सिकंदर' का टकराव! सलमान खान ने एक्टर को दी बधाई
विज्ञापन

3 of 5
वीरा धीरा सूरन पार्ट 2 - फोटो : यूट्यूब
मामला जल्द सुलझने की उम्मीद
रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता रिया शिबू कानूनी बाधाओं को दूर करने की कोशिश कर रही हैं, उम्मीद है कि यह जल्द ही सुलझ जाएगा। हालांकि, विक्रम के प्रशंसक इससे काफी मायूस हैं। इस मामले को लेकर निर्माताओं की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

 

4 of 5
वीरा धीरा सूरन - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
‘सिकंदर’ और ‘एल 2 एम्पुरान’ से होगा सामना
हाल ही में विक्रम की फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ की रिलीज डेट का खुलासा हुआ। चियान विक्रम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ 27 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से होगा। इसके अलावा साउथ की ‘एल 2 एम्पुराम’, ‘रॉबिनहुड’ और ‘मैड 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीरा धीरा सूरन - फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
चियान विक्रम का वर्क फ्रंट
दक्षिण भारतीय अभिनेता चियान विक्रम को आखिरी बार पीरियड ड्रामा फिल्म ‘थंगालान’ में देखा गया था। इसके बाद वह ‘वीरा धीरा सूरन’ में नजर आएंगे। फैंस को उनकी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें