वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने क्रिसमस पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में अभिनेता के एक्शन अवतार में दिखने का दावा किया गया था, बावजूद इसके यह एक अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की, जबकि फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म अगर क्रिसमस की छुट्टियों का लाभ नहीं उठा पाई तो इस हिसाब से यह फ्लॉप होने की ओर अपने कदम बढ़ा देगी। वैसे भी वरुण धवन के प्रशंसकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। उनकी पिछली पांच फिल्मों में सिर्फ एक फिल्म हिट हुई है। आइए जानते हैं वरुण धवन का पिछले पांच वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा है। इस दौरान रिलीज हुई फिल्मों ने कितनी कमाई की है।