फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरी ‘सनी संस्कारी…’, की कमाई, जानिए शुक्रवार के दिन क्या रहा फिल्म का कलेक्शन

Fri, 10 Oct 2025 09:45 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SSKTK Day 9 Box Office: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने आज शुक्रवार के दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। जानिए नौवें दिन का कलेक्शन।

विज्ञापन
1 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को थिएटर्स में रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं। आज शुक्रवार यानी की नौवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। वरुण धवन और जान्हवी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की थी, लेकिन अब ये फीकी पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन

2 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स

नौवें दिन फिल्म की कमाई
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रॉम-कॉम फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने आज शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन नहीं किया। फिल्म ने ताजा रिपोर्ट की मुताबिक नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर पर 1.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, अभी देर रात फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। वहीं फिल्म ने गुरुवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ये दिखा रहा है कि फिल्म ने आज कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है।

विज्ञापन

3 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar

जानें कुल कलेक्शन 
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक नौ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 42.43 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म ने एक हफ्ते तक वर्ल्डवाइड 66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब इस वीकएंड फिल्म के ओवरऑल कमाई में बढ़त देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

4 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन
फिल्म के बारे में
फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) की कहानी दिखाई गई है। अनन्या (सान्या मल्होत्रा) सनी के प्रपोजल को ठुकरा देती है, वहीं तुलसी के प्यार को विक्रम (रोहित सराफ) ठुकरा देता है। ऐसे में सनी और तुलसी अपने पहले प्यार को जलाने के लिए नकली रोमांस करते हैं। हालांकि कहानी तब बिगड़ जाती है जब उनके बीच असली भावनाएं जाग जाती हैं।
SSKTK फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे सितारे हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खेतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें